Gujrat Bus Accident: सूरत के बारडोली में दर्दनाक हादसा, दो बसों की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत, 40 घालय

Summary :

Gujrat Bus Accident: गुजरात के सूरत जिले के बारडोली कस्बे के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों की मंगलवार को हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बारडोली तालुका के उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुई दुर्घटना के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। यह मार्ग महाराष्ट्र को गुजरात से जोड़ता है। भीषण टक्कर में बाद बस में लगी आग सूरत जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि एक बस सूरत से…

Gujrat Bus Accident: गुजरात के सूरत जिले के बारडोली कस्बे के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों की मंगलवार को हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बारडोली तालुका के उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुई दुर्घटना के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। यह मार्ग महाराष्ट्र को गुजरात से जोड़ता है।

Gujrat Bus Accident
Gujrat Bus Accident

भीषण टक्कर में बाद बस में लगी आग

सूरत जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि एक बस सूरत से धुले जा रही थी, जबकि दूसरी बस महाराष्ट्र के चालीसगांव से सूरत की ओर आ रही थी। गढ़िया ने कहा, बारडोली से व्यारा जाने वाले राजमार्ग पर, महाराष्ट्र जा रही एक बस ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने के बाद, बस डिवाइडर को पार कर गई और महाराष्ट्र की तरफ से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिससे वह पलट गयी और सड़क के किनारे एक निचले इलाके में जा गिरी। बस में आग लग गई।

Surat Road Accident
Surat Road Accident

Gujrat Bus Accident: घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

उन्होंने कहा कि पुलिस, दमकल विभाग और सूरत तथा पड़ोसी तापी जिले के अधिकारियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, हमने बस में फंसे कई यात्रियों को बचाया और घायलों को बारडोली अस्पताल पहुंचाया। दोनों बसों में सवार लगभग 40 लोग घायल हुए, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उस बस में सवार थे जिसमें आग लगी थी।

Gujrat Bus Accident
Gujrat Bus Accident

ALSO READ: डीके शिवकुमार आज सीएम पद की लेंगे शपथ, 10-12 विधायक बनेंगे मंत्री

Rahul Kumar Rawat