गुरमीत राम रहीम को मिली राहत। Ram Rahim Released

गुरमीत राम रहीम को मिली राहत, 21 दिन की फरलो पर जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम 21 दिन की ‘फरलो’ (छुट्टी) मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया। इस साल यह जेल से राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राम रहीम अपराह्न करीब दो बजे जेल से बाहर आया।

HIGHLIGHTS
  • बलात्कारी पर मेहरबान सरकार
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जेल से फिर आया बाहर 
  • शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम रहीम की रिहाई पर जताई आपत्ति

अस्थायी रिहाई की अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बर्नावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। राम रहीम ने फरलो के लिए आवेदन किया था। वह अपनी दो शिष्या से बलात्कार के लिए 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है। इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख को 21 दिन का फरलो देने के हरियाणा सरकार के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वह बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सजा काट रहा है।

धामी ने कहा कि इससे सिख समुदाय के बीच अविश्वास के माहौल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार जेल से अस्थायी रिहाई दी जा रही है, लेकिन सरकारें ‘बंदी सिंह’ (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई गई आवाज नहीं सुन रही हैं। इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।