गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने किया नमन

Summary :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन लोगों की सेवा, सत्य, न्याय और करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। 
कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “गुरु गोविन्द सिंह जी को उनकी जयन्ती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।” 
वही, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। नायडू ने ट्वीट किया, “आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” 
उन्होंने कहा, “गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन संदेश तथा उनके कृतित्व हमारे राष्ट्रीय, सामाजिक और निजी जीवन में आज भी अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षा हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्ग दर्शन करे और हमें प्रेरणा दे कि हम मानवता के काम आ सकें।” 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “हम आदरणीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं।” साथ ही पीएम ने गुरु गोबिंद सिंह जी का एक वीडियो भी साझा किया। पीएम मोदी ने जो वीडियो भी साझा किया उसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबिंद सिंह का दर्शन और उनके आदर्श ‘नए भारत’ के लिए प्रासंगिक हैं।


इसके अलावा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संदेश को प्रेरणादायी बताया। जावडेकर ने ट्वीट किया, “सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें मेरा नमन और श्रद्धांजलि।” 


12 राज्यों में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ शुरू, देशभर में जून में होगा लागू : पासवान

Desk Team