Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gyanvapi Case में आज ASI पेश करेगी सर्वे की रिपोर्ट, जिला कोर्ट से चार बार मिली है मोहलत

Summary :

ज्ञानवापी परिसर के एएसआई की रिपोर्ट आज वाराणसी (Varanasi) जिला कोर्ट में पेश की जाएगी। बता दें इससे पहले ये रिपोर्ट 11 दिसंबर को दाखिल करनी थी लेकिन इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी की तबीयत बिगड़ने की वजह से एक हफ़्ते का समय देने की मांग की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर को एएसआई सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। Gyanvapi Case में आज ASI पेश करेगी सर्वे की रिपोर्ट जिला कोर्ट से चार बार मिल चुकी है मोहलत कोर्ट ने 18 दिसंबर को ASI सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के दिए हैं आदेश…

ज्ञानवापी परिसर के एएसआई की रिपोर्ट आज वाराणसी (Varanasi) जिला कोर्ट में पेश की जाएगी। बता दें इससे पहले ये रिपोर्ट 11 दिसंबर को दाखिल करनी थी लेकिन इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी की तबीयत बिगड़ने की वजह से एक हफ़्ते का समय देने की मांग की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर को एएसआई सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

  • Gyanvapi Case में आज ASI पेश करेगी सर्वे की रिपोर्ट
  • जिला कोर्ट से चार बार मिल चुकी है मोहलत
  • कोर्ट ने 18 दिसंबर को ASI सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के दिए हैं आदेश

आपको बता दें हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के मुताबिक 92 दिनों तक चले आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया का ज्ञानवापी परिसर में सर्वे चला था। इसके बाद जिला न्यायालय में उन्हें ASI की रिपोर्ट पेश करनी थी। इस दौरान आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा चार बार वाराणसी जिला न्यायालय से अतिरिक्त अवधि की मांग की गई है और जिला अदालत ने उन्हें चार बार समय बढ़ाते हुए रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया हैं।

18 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने का दिया था आदेश

वाराणसी जिला न्यायालय में बीते 11 दिसंबर को ASI को रिपोर्ट पेश करना निर्धारित था, लेकिन ASI के एक सीनियर अधिकारी के अस्वस्थ होने की वजह से रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। इसके बाद जिला न्यायालय ने हर हाल में 18 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। 92 दिनों तक चले आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के बाद ASI द्वारा चार बार वाराणसी जिला न्यायालय से रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अवधि की मांग की जा चुकी है। कोर्ट ने बार-बार अतिरिक्त समय मांगने के लिए एएसआई को फटकार भी लगाई थी।

एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव

तो वहीं दूसरी तरफ वाराणसी कचहरी में इन दिनों चुनावी माहौल का दौर भी देखा जा रहा है। सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, जिसमें अधिवक्ता काफी जोश और उत्साह के साथ सम्मिलित हो रहे हैं। आज 18 दिसंबर को वाराणसी जिला न्यायालय में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के रिपोर्ट पेश करने की तिथि निर्धारित है, इसको लेकर पूरे शहर के साथ-साथ देश की निगाह भी इस पर टिकी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner