हमारी सरकार लोगों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध : मंत्री जयवीर सिंह

Summary :

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल 19 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किस तरह से यह सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार 9 साल पूरे करने जा रही है। इस खास मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके इतर, हमारे मंत्री लोगों के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बता रहे हैं, ताकि उन्हें…

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल 19 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किस तरह से यह सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार 9 साल पूरे करने जा रही है। इस खास मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके इतर, हमारे मंत्री लोगों के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बता रहे हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि किस तरह यह सरकार लोगों के हित को लेकर प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती है। हमारी कार्यशैली हमेशा से ही लोगों के हितों को प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखने की रही है।

मंत्री जयवीर सिंह ने दावा किया कि इन 9 सालों में हमारी सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के विकास के लिए काम किया। हमारी कार्यशैली के परिणामस्वरूप आज की तारीख में लोगों के बीच में प्रदेश को लेकर पूरी धारणा बदल चुकी है। यही कारण है कि आज की तारीख में प्रदेश में विकास को लेकर दोगुनी गति से काम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने कुल मिलाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। इसके साथ अभी तक किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया। इन्हीं सब कारणों की वजह से आज की तारीख में हम विकास की अच्छी छलांग लगा पाने में सफल रहे हैं और मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी दिनों में भी हम इसी दोहरी गति से काम करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आज इस खास मौके पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके इतर, अन्य मंत्री भी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बता रहे हैं, ताकि प्रदेश की जनता को यह पता चल सके कि किस तरह से यह सरकार काम कर रही है।

–आईएएनएस

एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.