श्योपुर: मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में सामान्य वनमण्डल श्योपुर स्कूल के छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय भ्रमण पर ले गया, जहां बच्चों ने कूनो भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रकार के जानवरों को देखा, जिन्हें देखकर बच्चे खासे खुश नजर आए।
कूनो वन्यप्राणी वनमण्डल श्योपुर में जाने हेतु छात्रों की बसों को क्षेत्रीय विधायक दुर्गालाल विजय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएफओ सीएस निनामा भी मौजूद थे। श्री निनामा के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो 15 जनवरी 2018 तक चलेगा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को एक बैग भी दिया गया, जिसमें टिफिन,केप व एक किताब भी रखी हुई है। उधर जिला कलेक्टर पीएल सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह भी आज कूनो पहुंचे और अनुभूति कार्यक्रम में शामिल बच्चों से चर्चा की तथा उनके अनुभव जाने।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



