Hardeep Singh Puri : पिछले 10 साल में मोदी सरकार की निरंतरता को दर्शाता है यह बजट

Summary :

Hardeep Singh Puri : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बजट 2024-25 नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 साल में किए कार्यों की निरंतरता को दर्शाता है। बजट में सभी लोगों पर जोर दिया गया है। Highlights . Hardeep Singh Puri का बजट पर सबसे बड़ा बयान . पिछले 10 साल में मोदी सरकार की निरंतरता को दर्शाता है यह बजट Hardeep Singh Puri बजट पर क्या बोला?न हरदीप सिंह पुरी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो कुछ किया है, यह बजट…

Hardeep Singh Puri

Hardeep Singh Puri : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बजट 2024-25 नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 साल में किए कार्यों की निरंतरता को दर्शाता है। बजट में सभी लोगों पर जोर दिया गया है।

Highlights
. Hardeep Singh Puri का बजट पर सबसे बड़ा बयान
. पिछले 10 साल में मोदी सरकार की निरंतरता को दर्शाता है यह बजट

Hardeep Singh Puri बजट पर क्या बोला?न

हरदीप सिंह पुरी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो कुछ किया है, यह बजट उसकी ही एक निरंतरता के रूप में है। फरवरी की शुरुआत में पहले जब अंतरिम बजट पेश किया गया था, तब पूंजीगत व्यय 11.1 लाख करोड़ था, वह अभी भी जारी है। ग्रामीण विकास के लिए, जो कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, उसमें 2.66 लाख करोड़ का प्रावधान है। महिला-केंद्रित से महिला-नेतृत्व की ओर ट्रांसफर हुए विकास के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान है।”

Union Minister Hardeep Singh Puri invited TDP MP on tea in Lok sabha leader  of opposition adhir ranjan chowdhury Chipped - India Hindi News - विपक्षी  सांसद ने पूछे सवाल तो केंद्रीय मंत्री ने संसद में थमा दिया चाय पर आने का  न्योता, खिलखिला उठे विरोधी, देश न्यूज

Hardeep Singh Puri : हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष की प्रतिक्रिया पर कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। चुनाव के बाद यह लोग छोटी सी लाल पुस्तक को घुमा रहे थे। इन लोगों ने वह पुस्तक खोलकर भी नहीं पढ़ी, अगर पढ़ी होती तो उसमें तो इन लोगों की निंदा लिखी थी कि जून 1975 में जो इमरजेंसी लगाई है, वह संविधान की भावना के खिलाफ थी। इन लोगों ने बजट भी नहीं पढ़ा है। इनके पढ़े-लिखे लोगों को आराम से बैठकर बजट समझना चाहिए।

हरदीप सिंह पुरी का जीवन परिचय (जीवनी) : Hardeep Singh Puri Biography in  Hindi | Hardeep Singh Puri Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family,  Election, Date of Birth, Wife, Family, Height,

उन्होंने कहा कि नौकरियां देश के सभी युवाओं को मिलेंगी। ग्रामीण विकास के लिए पैसा सभी को मिलेगा। डिफेंस का बजट भी कम नहीं हुआ है, बल्कि 12 प्रतिशत बढ़ गया है। सभी को कुछ ना कुछ मिला है। इसलिए, मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने सलाहकार जयराम रमेश के साथ बैठकर एक बार बजट देख लेना चाहिए। इसके बाद उनको यदि किसी तकनीकी सहायता की आवश्यकता होगी, तो हम उनके साथ हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar