हार्दिक का PM पर तंज, बोले- बार-बार गुजरात आ रहे नर्वस है क्या?

Summary :

NULL

इस बार के चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार सुबह ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।हार्दिक ने ट्वीट कहा, ‘गुजरात चुनाव लड़ने की लिए भाजपा अभी तैयार नहीं हैं, मतलब असक्षम हैं। हँसी आ रही हैं, हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ। मोदी जी बार-बार गुजरात आ रहे है, क्या भाजपा नर्वस हैं !!!”।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले एक महीने में करीब 4 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं और अगले हफ्ते फिर पीएम मोदी गुजरात जा सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस फायरिंग में कई युवकों की मौत भी हो गई थी। इसके चलते गुजरात की बीजेपी सरकार पिछले काफी समय से हार्दिक के निशाने पर है।

Desk Team