Japan में भीषण गर्मी से लोग परेशान; कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री के करीब, दो बुजुर्गों की मौत

Summary :

Japan Heatstroke: जापान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को टोकाई से लेकर कांतो में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। Highlights: जापान में पड़ रहे भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान 26 प्रांतों के लिए हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया गया है  भीषण गर्मी से दो बुजुर्गों की हुई मौत कुछ क्षेत्रों के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने 26 प्रांतों के लिए हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी…

Japan

Japan Heatstroke: जापान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को टोकाई से लेकर कांतो में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

Highlights:

  • जापान में पड़ रहे भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान
  • 26 प्रांतों के लिए हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया गया है
  •  भीषण गर्मी से दो बुजुर्गों की हुई मौत
  • कुछ क्षेत्रों के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने 26 प्रांतों के लिए हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा निवासियों से भीषण गर्मी से सावधानी बरतने की अपील की है

Japan Heatstroke: तापमान नीचे जाने की कोई संभावना नहीं

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल तापमान नीचे जाने की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है। इस साल पहली बार होगा जब जापान में 200 से ज्यादा स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा।
जेएमए के अनुसार, रविवार को टोक्यो में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। टोकाई से कांतो तक कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
July saw record 24,500 people taken to hospitals for heat-related problems - The Japan Times

भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के रिकॉर्ड मामले आए सामने

वहीं माएबाशी और चिचिबू में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। जबकि कांतो के कुछ क्षेत्रों के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। एहिमे और तोकुशिमा प्रांत में दो बुजुर्गों की इससे मौत हो गई। जबकि टोक्यो में गर्मी से संबंधित 119 आपातकालीन मामले सामने आए। इनमें तीन बुजुर्गों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Japan's heat wave claims 11 more people, mostly seniors, in a single day - The Japan Times

अधिकारियों ने निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों से एयर कंडीशनर का उचित उपयोग करने को कहा है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप के समय घर से बाहर न निकलने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News