उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Summary :

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देहरादून स्थित मौसम विभाग कार्यालय की ओर से शनिवार से होने वाली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून व मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देहरादून स्थित मौसम विभाग कार्यालय की ओर से शनिवार से होने वाली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून व मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है
  • मौसम विभाग कार्यालय की ओर से बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है
  • कुमाऊं में आने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

मानसून की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश जारी



मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि “भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की बेहद आवश्यकता है। खासकर इस दौरान लोगों को नदी, नालों या जलाशयों के आसपास जाने से बचना चाहिए साथ ही प्रदेशवासी आवागमन करते समय भी सतर्कता बरतें।” गौरतलब है कि इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से पूरे उत्तराखंड राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर तो कुछ हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जल भराव की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गुजरात में भी भारी बारिश का प्रकोप जारी



गुजरात के पोरबंदर समेत कई शहर में भारी बारिश का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले कई घंटों से हो रही बारिश से सौराष्ट्र के पोरबंदर और जूनागढ़ जिलों में हालात बिगड़ गए है। मौसम के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र के छह और दक्षिण गुजरात के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के पोरबंदर-कानालुस सेक्शन में भारी बारिश के कारण पोरबंदर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। लगभग 250 यात्रियों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बसों के जरिए भानवड से पोरबंदर शिफ्ट किया गया है। भारी बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News