मथुरा : स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने आज कहा कि यदि मथुरा की जनता चाहेगी तो वह अवश्य दोबारा यहां से सांसद बनना चाहेंगी। मथुरा में ‘होली रसोत्सव’ कार्यक्रम से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सांसद का कार्य केवल सड़क, बिजली, पानी का इंतजाम कराना ही नहीं है, बल्कि उस क्षेत्र का सांस्कृतिक, साहित्यिक, पर्यटन विकास कराना भी है।’
उन्होंने कहा, ‘वह कृष्ण भक्त हैं और कला के क्षेत्र से हैं, इसलिए लोग उनसे इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की अपेक्षा रखते हैं।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘यदि जनता चाहेगी तो वह निश्चित रूप से एक बार फिर मथुरा की सांसद बनकर जनसेवा करना चाहेंगी।’
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



