कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है और वह इसके लिए माफी मांगें।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती ने सोलन जिले में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
PM मोदी के हेलीकॉप्टर से निकले काले बक्से की जाँच करें चुनाव आयोग
उन्होंने कहा कि सत्ती को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा कांग्रेस उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है।
चौहान ने कहा, ‘‘हम अपने कानूनी प्रकोष्ठ से राय ले रहे हैं। उसके बाद हम उनके खिलाफ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत कर सकते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



