हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 83.16% रहा पास प्रतिशत

Summary :

पिछले साल की तुलना में 12वीं का रिजल्ट 10% बेहतर रहा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा। ऊना की महक ने 489 अंकों के साथ टॉप किया। इस साल का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर है, जिसमें 10% सुधार देखा गया। परीक्षा 4 से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने शनिवार को 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है। परीक्षा में कुल 86373 छात्र बैठे जिनमें से 71591 पास हुए। परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। ऊना जिले की छात्रा महक ने 489 अंकों यानी 97.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने ओवरऑल मेरिट में पहला स्थान लिया। कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स में 483 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कांगड़ा जिले की ही पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थी रहे, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इस बार 12वीं का रिजल्ट बीते साल से बेहतर है। साल 2024 में 73.76 प्रतिशत था, वहीं साल 2023 में रिजल्ट 79.74 फीसदी रहा था। पिछले साल की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत का सुधार है।

HPBOSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, 1.95 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

यहा करें रिजल्ट चेक

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 से 29 मार्च तक 2,300 केंद्रों पर ली गई थीं। पांगी और लाहौल को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में 4 मार्च से परीक्षा शुरू हुई थी। इसमें रेगुलर और एसओएस के 93 हजार 494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड की ओर से तीनों संकाय में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई।

छात्र, शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही मार्कशीट डिजी-लॉकर पर डाल दिए जाएंगे। इससे बच्चे अपनी मार्कशीट रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद डिजी-लॉकर से निकाल सकेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.