Himachal Pradesh: 11 जगह फटे बादल, 10 लोगों की मौत, उफान पर नदियां

Summary :

Himachal Pradesh में भारी बाऱिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। आसामान से भारी बारिश हिमाचल में कहर बनकर टूट रही है। यहां कुदरत का कहर देखने को मिल रहा।  बता दें कि हिमाचल में बीती रात को 11 जगह बादल फटे है, सिर्फ मंडी जिले के ही 7 स्थानों पर बादल फटने की घटना सामने आई है। हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक अभी भी लापता है। भारी बारिश के कारण घर, गौशाला, गाड़ियां सब पानी में समा गए है। Himachal Pradesh में…

Himachal Pradesh में भारी बाऱिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। आसामान से भारी बारिश हिमाचल में कहर बनकर टूट रही है। यहां कुदरत का कहर देखने को मिल रहा।  बता दें कि हिमाचल में बीती रात को 11 जगह बादल फटे है, सिर्फ मंडी जिले के ही 7 स्थानों पर बादल फटने की घटना सामने आई है। हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक अभी भी लापता है। भारी बारिश के कारण घर, गौशाला, गाड़ियां सब पानी में समा गए है।

Himachal Pradesh में जीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल में बादल फटने और भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। जिससे आम लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि हिमाचल में 406 सड़कों को बंद कर दिया गया है। बिजली आपूर्ती ठप हो गई है लगभग 1500 ट्रांसफार्मर खराब हो गए है साथ ही पीने के पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Himachal में बचाव अभियान जारी

हिमाचल में आसमान से बरस रही ताबाही के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बचाव अभियान में NDRF और SDRF के जवान बचाव अभियान चला रहे है। साथ ही हिमाचल की पुलिस और होमगार्ड भी पूरा सहयोग दे रहे है। भारी बारिश के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, कई घर, गौशाला और गाड़ियां पानी में बह गए है। बादल फटने के बाद कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।

Himachal में भारी बारिश

हिमाचल के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बता दें कि संधोल में 223ML की बारिश हुई है। धौलाकुआं और कांगड़ा में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

Also Read: Himachal: आसमान से बरस रही है मुसीबत की बारिश, 259 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड की चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।