QUAD देशों ने की पहलगाम हमले की निंदा, चीन सागर पर जताई चिंता

Summary :

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका यात्रा पर है। इस दौरान एस जयशंकर Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। QUAD देशों की बैठक में भारत की वैश्विक मंच पर बड़ी जीत हुई है। दरअसल QUAD समूह में चारों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एकसाथ पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही इस भयावह हमले के में साजिश रचने वाले और समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन्हें कड़ी से कडी सजा मिलेगी। QUAD देशों की बैठक में विदेश मंत्री शामिल QUAD में…

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका यात्रा पर है। इस दौरान एस जयशंकर Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। QUAD देशों की बैठक में भारत की वैश्विक मंच पर बड़ी जीत हुई है। दरअसल QUAD समूह में चारों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एकसाथ पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही इस भयावह हमले के में साजिश रचने वाले और समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन्हें कड़ी से कडी सजा मिलेगी।

QUAD देशों की बैठक में विदेश मंत्री शामिल

QUAD में चार देश शामिल होते है। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एय जयशंकर, अमेरिका देश के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान देश के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया देश की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने पहलगाम हमले की निंदा के साथ ही पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की।

चीन के सागर पर चिंता व्यक्त

QUAD देशों की बैठक में चीन के सागर पर चिंता व्यक्त करते हुए एकतरफा कार्रवाई के प्रति अपना कड़ा विरोध जताया है। चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने गलत कार्रवाइयों के बारे में चिंता व्यक्त की है। बता दें कि इस कार्रवाई में अपतटीय संसाधन विकास में हस्तक्षेप, नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता में बाधा डालना और सैन्य विमानों, तट रक्षक और समुद्री मिलिशिया जहाजों द्वारा युद्धाभ्यास करना शामिल है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा

इस बैठक के दौरान, चारों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की साथ ही इस क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्वाड की ताकत और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर भी जोर दिया गया।

Also Read: 5 देशों की 8 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए PM Modi, जानें क्यों खास है यात्रा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।