अब एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी! धमकी के बाद भी ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास

Summary :

Donald Trump- Elon Musk: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से प्रस्तावित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को आखिरकार सीनेट की मंजूरी मिल चुकी है। सीनेट में जब इस पर मतदान हुआ तो मत 50-50 की बराबरी पर बंट गए, जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट देकर इसे पास करवाया। दिलचस्प बात यह रही कि तीन रिपब्लिकन सीनेटरों – थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और रैंड पॉल – ने भी इस बिल का विरोध किया। लेकिन इस विधेयक को लेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और ट्रंप के बीच सियासी तनाव गहराता जा रहा है। मस्क ने…

Donald Trump- Elon Musk: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से प्रस्तावित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को आखिरकार सीनेट की मंजूरी मिल चुकी है। सीनेट में जब इस पर मतदान हुआ तो मत 50-50 की बराबरी पर बंट गए, जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट देकर इसे पास करवाया। दिलचस्प बात यह रही कि तीन रिपब्लिकन सीनेटरों – थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और रैंड पॉल – ने भी इस बिल का विरोध किया। लेकिन इस विधेयक को लेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और ट्रंप के बीच सियासी तनाव गहराता जा रहा है।

मस्क ने दी थी धमकी

एलन मस्क इस विधेयक के कड़े आलोचक रहे हैं। उनका मानना है कि यह बिल अमेरिका की आर्थिक सेहत को नुकसान पहुंचाएगा और देश में नौकरियों में कटौती होगी, साथ ही उभरते उद्योगों को भी बड़ा झटका लगेगा। उन्होंने इसे ‘रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक आत्महत्या’ करार दिया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो सांसद सरकारी खर्च घटाने की बात करते हैं और फिर ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़े कर्ज़ को मंजूरी देते हैं, उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका अंतिम कार्य यही हो, तो वे सुनिश्चित करेंगे कि ये सांसद अगला चुनाव हारें। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ‘अगर यह बिल पास होता है तो अगले ही दिन मस्क ‘अमेरिका पार्टी’ के नाम से एक नई पार्टी बना लेंगे।’ अब देखना दिलचस्प होगा कि मस्क और ट्रंप की ये लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है। आपको बता दें ट्रंप समर्थित यह बिल टैक्स में छूट और सरकारी खर्च में कटौती को लेकर है।

ट्रंप और मस्क की लड़ाई

मस्क का उनका कहना है कि देश को अब डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के पारंपरिक ढांचे से बाहर निकलकर एक तीसरे मजबूत विकल्प की आवश्यकता है, जिससे जनता को असली प्रतिनिधित्व मिल सके।

Elon-Musk-warned-Donald-Trump
Elon-Musk-warned-Donald-Trump

इस बीच, ट्रंप ने भी एलन मस्क पर हमला करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर टेस्ला की आलोचना की। इससे साफ है कि दोनों के बीच अब टकराव केवल विचारधारा तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक और रणनीतिक स्तर पर भी गहरा हो चुका है और कभी पक्के दोस्त रहे मस्क और ट्रंप अब एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं।

Also Read- एलन मस्क की ट्रंप को खुली चेतावनी, बोले – बिल पास हुआ तो अगले दिन बनाउंगा नई पार्टी

Neha Singh