Himachal Pradesh News: सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए लेनी होगी अनुमति

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल में पिछले 3 सालों से आपदा में हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी। ग्रामीणों को अपने मकान का नक्शा टीसीपी विभाग की तर्ज पर बनवाना होगा, जो ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। सरकार जल्द ही इस व्यवस्था का लागू करने जा रही है, जिसके तहत लोग बिना अनुमति के घर नही बना पाएंगे। प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल में घर बनाने के लिए पंचायत को अधिकार…

Himachal Pradesh News: हिमाचल में पिछले 3 सालों से आपदा में हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी। ग्रामीणों को अपने मकान का नक्शा टीसीपी विभाग की तर्ज पर बनवाना होगा, जो ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। सरकार जल्द ही इस व्यवस्था का लागू करने जा रही है, जिसके तहत लोग बिना अनुमति के घर नही बना पाएंगे। प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल में घर बनाने के लिए पंचायत को अधिकार दिए जा रहे हैं। अब पंचायत से घर बनाने की अनुमति दी जाएगी।

Himachal Pradesh News: हर साल आपदाओं का सामना

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

Himachal Pradesh News हर साल आपदाओं का सामना कर रहा है। इन आपदाओं में हो रहे नुकसान को कम किया जा सके और लोगों की संपत्तियों को बचाया जा सके, इसके लिए पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 600 स्क्वायर मीटर से ऊपर जितने भी निर्माण कार्य होंगे, उनकी अनुमति टीसीपी से ही लनी पड़ेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा नेताओ को जीएसटी के स्लैब कम करने पर श्रेय लेने के बजाय देश की जनता से माफी मांगने की नसीहत दी।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

Opposition Against Tax

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी शुरू से ही इस टैक्स का विरोध कर रहे थे, इसे गब्बर सिंह टैक्स भी कह दे रहे थे और इसके सरलीकरण की भी मांग कर रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा इसका श्रेय लेने का काम काम कर रही है जबकि 2017 से 2025 तक अतिरिक्त टैक्स लेकर देश के लोगों का जो शोषण किया है उसके लिए उन्हे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Kangana Ranaut Statement: मंत्री राजेश धर्मानी ने पलटवार किया

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

सांसद कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री राजेश धर्मानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के बयानों को वह ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग अपनी बात सांसद कंगना रनौत के जरिए ही कहलाते हैं। गांधी परिवार हमेशा जिम्मेदारी से काम करता रहा है। गांधी परिवार ने आजादी से पहले और बाद में भी देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।

शिमला से विक्रांत सूद की रिपोर्ट

ALSO READ: CloudBurst in Himachal: किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, वाहन, घर-बगीचे बहे, जंगल में भागे लोग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।