UP News: सुशासन और विकास से होगी लखनऊ मंडल की पहचान: मंडलायुक्त

Summary :

UP News: लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित मंडलायुक्त IAS विजय विश्वास पंत ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने यूपी की राजधानी और मंडल की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आमजन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण इसका मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। जहां भी अवैध…

UP News: लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित मंडलायुक्त IAS विजय विश्वास पंत ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने यूपी की राजधानी और मंडल की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आमजन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण इसका मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

जहां भी अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनती है, वहां सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में लोगों को राहत देने के लिए एक ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए बेहतर काम किए जाएंगे, किसी भी काम, योजना और अछूते नहीं रहेंगे।

UP News: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को किया जाएगा और दुरुस्त

UP News
UP News

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडलायुक्त ने कहा कि राजधानी समेत मंडल के अन्य जिलों में सरकारी अस्पतालों की स्थिति को और बेहतर बनाया जाएगा है। उन्होंने साफ किया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही निजी अस्पतालों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अवैध कब्जों पर मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीनों, सड़कों और पार्कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को कब्जामुक्त कराकर जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

Janta Darshan: नियमित निरीक्षण की व्यवस्था

UP News
UP News

विजय पंत ने कहा कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जनता दर्शन और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लखनऊ मंडल की पहचान सुशासन और विकास से होगी।

ALSO READ: Uttar Pradesh SIR investigation: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगा SIR का चाबुक! सरकार ने तैयार किया ये प्लान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।