हिंद महासागर में भारत और ओमान की नौसेनाओं की समुद्री ताकत का प्रदर्शन

Summary :

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने ओमान की नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ को अंजाम दिया है। इस अभ्यास में भारतीय युद्धपोत आईएनएस ‘सूरत’ शामिल हुआ। बंदरगाह चरण में भारतीय और ओमान की नौसेना के विशेषज्ञ दलों ने विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा की व अनुभव साझा किए। इसमें विस्फोटक आयुधों को निष्क्रिय करने, समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उनसे निपटने तथा समुद्री सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इन चर्चाओं से दोनों देशों के विशेषज्ञों को अपने तकनीकी ज्ञान और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिला। अभ्यास के समुद्री चरण…

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने ओमान की नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ को अंजाम दिया है। इस अभ्यास में भारतीय युद्धपोत आईएनएस ‘सूरत’ शामिल हुआ। बंदरगाह चरण में भारतीय और ओमान की नौसेना के विशेषज्ञ दलों ने विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा की व अनुभव साझा किए। इसमें विस्फोटक आयुधों को निष्क्रिय करने, समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उनसे निपटने तथा समुद्री सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

इन चर्चाओं से दोनों देशों के विशेषज्ञों को अपने तकनीकी ज्ञान और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिला। अभ्यास के समुद्री चरण में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत और ओमान की नौसेना के पोत अल-मुअज्जर ने संयुक्त परिचालन गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों पोतों के जवानों ने एक-दूसरे के जहाज पर चढ़कर तलाशी और जब्ती से जुड़े अभ्यास किए। इसके अलावा, दोनों युद्धपोतों के बीच कर्मियों की अदला-बदली कर संयुक्त गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इन अभ्यासों के जरिए दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ काम करने की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया और समुद्र में संयुक्त अभियान संचालित करने की क्षमता को और मजबूत किया। ‘नसीम अल बहर’ अभ्यास भारत और ओमान के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और दोनों देशों की नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यास क्षेत्रीय समुद्री साझेदारों के साथ भारत के बढ़ते सहयोग को भी मजबूती देता है। साथ ही, यह भारत सरकार की ‘महासागर’ परिकल्पना के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

नौसेना के मुताबिक इस अभ्यास का मकसद दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना, ऑपरेशनल अनुभव साझा करना और समुद्री अभियानों में एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम करने की क्षमता विकसित था। अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र, दोनों चरणों में कई सैन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें दोनों देशों के नौसैनिकों ने एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा किया।

साथ ही, वे एक-दूसरे की क्षमताओं और काम करने के तरीकों को बेहतर ढंग से समझ सके। वहीं बीते दिनों भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुई में अपना अभियान पूरा किया था। इस अभियान के दौरान भारतीय अधिकारियों ने मॉरीशस के गृह मामलों की सचिव से मुलाकात की। समुद्री सुरक्षा का अभ्यास किया। मॉरीशस के पुलिस कमिश्नर इस दौरान भारतीय युद्धपोत का दौरा किया था।

–आईएएनएस

जीसीबी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.