कर्नाटक: बिक्लू शिवा हत्या मामले में भाजपा विधायक को सशर्त जमानत

Summary :

बेंगलुरु, 12 मार्च (आईएएनएस)। कुख्यात अपराधी बिक्लू शिवा की हत्या के मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक बायरथी बसवराज को गुरुवार को बेंगलुरु की जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत ने सशर्त जमानत दे दी। के.आर. पुरम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बसवराज को इस मामले में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया था। यह मामला कर्नाटक में काफी चर्चा में रहा। अदालत ने उन्हें दो लाख रुपए के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ न करने, गवाहों को प्रभावित न करने और अदालत की अनुमति के बिना क्षेत्राधिकार से…

बेंगलुरु, 12 मार्च (आईएएनएस)। कुख्यात अपराधी बिक्लू शिवा की हत्या के मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक बायरथी बसवराज को गुरुवार को बेंगलुरु की जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत ने सशर्त जमानत दे दी।

के.आर. पुरम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बसवराज को इस मामले में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया था। यह मामला कर्नाटक में काफी चर्चा में रहा।

अदालत ने उन्हें दो लाख रुपए के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ न करने, गवाहों को प्रभावित न करने और अदालत की अनुमति के बिना क्षेत्राधिकार से बाहर न जाने का निर्देश दिया गया है।

यह मामला तब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया जब विधायक का नाम इस घटना से जुड़ने के आरोप सामने आए। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था।

बसवराज को शिवप्रकाश उर्फ बिक्लू शिवा की हत्या के मामले में पांचवां आरोपी बनाया गया है। पिछले साल 15 जुलाई को बेंगलुरु के हलसूरु इलाके में उनके घर के बाहर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

भारतीनगर पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर बसवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक का नाम नहीं लिया था और उन्हें नहीं पता कि एफआईआर में उनका नाम कैसे आया।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान बसवराज के मुख्य आरोपी रोड़ी जगदीश उर्फ जग्गा से संबंध सामने आए हैं।

जांचकर्ताओं का दावा है कि विधायक का जगदीश से सीधा संपर्क था और हत्या से पहले उन्होंने कई बार पीड़ित से मुलाकात भी की थी।

भाजपा ने इस मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और कांग्रेस सरकार पर बसवराज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने विधायक के घर जाकर मुलाकात की और कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद बसवराज ने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बसवराज को झूठे मामले में फंसाया गया है।

–आईएएनएस

एएमटी/एमएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.