बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार

Summary :

बेंगलुरु, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में लगभग 5.70 करोड़ रुपए कीमत के 35 किग्रा से ज्यादा प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में 11 कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दूसरे राज्यों के नौ लोग और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में पुलिस ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान 2 किलो एमडीएमए, 1.767 किलो हाइड्रो गांजा और 32.920 किलो गांजा जब्त किया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से 5.90 लाख रुपए नकद, दो आईफोन और एक दोपहिया वाहन भी बरामद…

बेंगलुरु, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में लगभग 5.70 करोड़ रुपए कीमत के 35 किग्रा से ज्यादा प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में 11 कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दूसरे राज्यों के नौ लोग और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में पुलिस ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान 2 किलो एमडीएमए, 1.767 किलो हाइड्रो गांजा और 32.920 किलो गांजा जब्त किया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से 5.90 लाख रुपए नकद, दो आईफोन और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया।

ऑपरेशन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री के बारे में मिली जानकारी के आधार पर विद्यारण्यपुरा, जेबी नगर, देवनहल्ली और हेब्बागोडी पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में चलाए गए।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने आसानी से पैसे कमाने के लिए ड्रग्स बेचना शुरू किया था। उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि वे दूसरे राज्यों के सप्लायर्स से कम कीमत पर नशीले पदार्थ खरीदते थे और उन्हें कॉलेज के छात्रों सहित आम लोगों को बहुत ज्यादा कीमतों पर बेचते थे।

पुलिस ने कहा कि उन अज्ञात सप्लायर्स का पता लगाने और पकड़ने की कोशिशें जारी हैं, जिन्होंने आरोपियों को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए थे। मामले की जांच हर संभव पहलू से की जा रही है। वहीं, सभी 11 आरोपियों को संबंधित अदालतों में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस बयान के अनुसार, ऑपरेशन्स का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ ईस्ट) जीके. मिथुन कुमार, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) विक्रम अम्टे और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी) एम नारायण ने किया।

जब्त किए गए सामान में विद्यारण्यपुरा पुलिस ने 2 किलो एमडीएमए बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है। जेबी नगर पुलिस ने 1.767 किलो हाइड्रो गांजा, 5.90 लाख रुपए नकद, दो आईफोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1.37 करोड़ रुपए आंकी गई है।

बयान में कहा गया है कि देवनहल्ली पुलिस ने लगभग 16.70 लाख रुपए कीमत का 16.920 किलो गांजा जब्त किया, जबकि हेब्बागोडी पुलिस ने लगभग 16 लाख रुपए कीमत का 16 किलो गांजा बरामद किया।

एक अन्य घटनाक्रम में बेंगलुरु पुलिस ने अपने मालिक के घर चोरी करने के आरोप में घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया है और 262 ग्राम सोने के गहने, 2.366 किलो चांदी के बिस्कुट और चांदी की वस्तुएं, 65,000 रुपए नकद और पांच रेशमी साड़ियां बरामद की हैं। इसकी कुल कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है।

जयनगर के 5वें ब्लॉक की रहने वाली शिकायतकर्ता ने 9 अप्रैल को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी घरेलू सहायिका पर शक था, जो लगभग 18 वर्ष से उनके घर में काम कर रही थी। शिकायत के आधार पर जयनगर पुलिस स्टेशन में घर में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए घरेलू सहायिका को 22 जून को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने शिकायतकर्ता के घर से सोने के गहने, चांदी की चीजें, चांदी के बिस्कुट और नकदी चोरी करने की बात कबूल कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए सोने के गहने, चांदी के बिस्कुट, चांदी की चीजें और नकदी पूर्णा प्रज्ञा लेआउट स्थित अपने घर में छिपाकर रखे थे। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.