दिल्ली: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन आज मुनक नहर के किनारे 11 किमी लंबे विशाल छठ घाट का करेंगे उद्घाटन

Summary :

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की भव्यता और रौनक देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबा एक विशाल छठ घाट तैयार किया गया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुनक नहर के किनारे बने भव्य छठ घाट का उद्घाटन करेंगे। मुनक नहर के किनारे बनी इस भव्य परियोजना के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री, जन प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस साल की छठ…

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की भव्यता और रौनक देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबा एक विशाल छठ घाट तैयार किया गया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुनक नहर के किनारे बने भव्य छठ घाट का उद्घाटन करेंगे।

मुनक नहर के किनारे बनी इस भव्य परियोजना के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री, जन प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इस साल की छठ पूजा की एक और खास बात मुनक नहर व उसके आसपास के इलाकों में आया बदलाव है। जो नहर कभी गंदगी, मलबे और झाड़-झंखाड़ से भरी रहती थी, वह अब आस्था और आध्यात्मिकता का एक जीवंत केंद्र बन गई है। सरकार ने यहां बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री ने खुद इस परियोजना की निगरानी की और कई बार मौके पर जाकर काम का जायजा लिया। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस इलाके से लगभग 1,400 ट्रक मलबा और कचरा हटाया गया। इसके साथ ही, नहर के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाकर एक सुंदर और सुव्यवस्थित छठ घाट विकसित करने का निर्णय लिया गया।

नहर में आए इस बदलाव के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर लंबे समय से कायाकल्प की बाट जोह रही थी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ सीढ़ियां, सड़कें या अन्य सुविधाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था, परंपराओं और भावनाओं को दिया गया एक सम्मान है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि छठी मैया के भक्तों को एक साफ, सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक माहौल मिले, ताकि वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस महत्वपूर्ण त्योहार को मना सकें।

सीएमओ के एक बयान में कहा गया, “दिल्ली सरकार राजधानी को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सरकार पूर्वांचल समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और आस्था का पूरा सम्मान भी करती है।”

भक्तों की सुविधा के लिए यहां चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट और पर्याप्त रोशनी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं और भक्तों के आराम व इलाके की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरित क्षेत्र (ग्रीन स्पेस) तैयार किए गए हैं।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.