भाजपा का श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन, कहा- एनसी जम्मू-कश्मीर में देश-विरोधी एजेंडे को दे रही बढ़ावा

Summary :

श्रीनगर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विधानसभा में ‘राष्ट्र-विरोधी’ एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। श्रीनगर में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई की, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम अब्दुल्ला का पुतला फूंका। पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी एनसी पार्टी कभी स्वायत्तता (ऑटोनॉमी) तो कभी 1953 से पहले की स्थिति की बात करके लोगों का ध्यान असल मुद्दों से…

श्रीनगर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विधानसभा में ‘राष्ट्र-विरोधी’ एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

श्रीनगर में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई की, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी एनसी पार्टी कभी स्वायत्तता (ऑटोनॉमी) तो कभी 1953 से पहले की स्थिति की बात करके लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। ऐसी बातें करना देश के साथ गद्दारी जैसा है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अनुच्छेद 370, 35ए, स्वायत्तता और स्वशासन से जुड़े प्रस्ताव लाकर पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

ठाकुर ने कहा, “दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर को स्वायत्तता नहीं दिला सकती। जब उमर अब्दुल्ला वाजपेयी सरकार में मंत्री थे, तब स्वायत्तता प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंक दिया गया था, और मौजूदा प्रस्ताव के साथ भी ऐसा ही किया जाना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि एनसी सरकार अपने सभी चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है। चाहे दिहाड़ी मजदूर हों, एनएचएम कर्मचारी हों या लोगों से किए गए अन्य वादे – वे हर मोर्चे पर विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बात सिर्फ इतनी नहीं है कि उमर अब्दुल्ला ने अब तक अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है, बल्कि सच तो यह है कि भविष्य में भी इन वादों को पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। जम्मू-कश्मीर में सरकार विफल रही है। इसे बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए और यहां उप-राज्यपाल का शासन लागू होना चाहिए।”

उन्होंने यहां तक ​​कहा कि जम्मू-कश्मीर में आईएसआई के एजेंडे को बढ़ावा देने की कोशिश के लिए एनसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा हाल ही में पारित उस प्रस्ताव का कड़ा विरोध कर रही है, जिसमें राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे को स्वायत्तता और विशेष दर्जा बहाल करने की मांग वाले पिछले प्रस्तावों से जोड़ा गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.