अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 25 नए अटल कैंटीन शुरू, कुल संख्या 100 पहुंची

Summary :

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस योजना के तहत दिल्ली में अटल कैंटीनों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है। दिल्ली सरकार ने 25 दिसंबर 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों को मात्र 5 रुपए प्रति थाली की दर से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया…

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस योजना के तहत दिल्ली में अटल कैंटीनों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है।

दिल्ली सरकार ने 25 दिसंबर 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों को मात्र 5 रुपए प्रति थाली की दर से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और मंत्री आशीष सूद समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारे लिए यह बेहद सौभाग्य का दिन है। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती वर्ष में हमने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का जो संकल्प लिया था, वह ‘अटल कैंटीन’ योजना के माध्यम से पूरा हो रहा है।” उन्होंने कहा कि आज राजधानी में 100 अटल कैंटीनों का लक्ष्य पूरा हो गया है।

रेखा गुप्ता ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। चाहे वह विपक्ष के नेता रहे हों, भाजपा के नेता हों या देश के प्रधानमंत्री, उन्होंने हमेशा हमें एक ही बात सिखाई कि देश के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना है।”

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से प्रेरित होकर 27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर इस योजना की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती वर्ष में दिल्ली में 100 अटल कैंटीन स्थापित किए गए हैं, जहां साल के 365 दिन बिना किसी अवकाश के प्रतिदिन प्रत्येक कैंटीन में 1,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा, “इन अटल कैंटीनों के माध्यम से करीब 3 करोड़ 65 लाख गरीब, जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।”

योजना की सराहना करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह संकल्प लिया कि देश में कोई भूखा नहीं सोएगा और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तय किया कि दिल्ली में भी कोई व्यक्ति भूखा न सोए।”

–आईएएनएस

वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.