नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत का आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत, स्थिर और तैयार हैं, यह जानकारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने रविवार को दी।
सीएआईटी के महासचिव और दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और वस्तुओं की उपलब्धता या वितरण को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
खंडेलवाल ने कहा, “सक्रिय निगरानी तंत्र और केंद्र एवं राज्य एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय ने यह सुनिश्चित किया है कि आपूर्ति श्रृंखला निर्बाध बनी रहे।”
खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है, जिसमें विविध स्रोत, बेहतर लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, एडवांस डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और बढ़ी हुई घरेलू उत्पादन क्षमताएं शामिल हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार का आत्मनिर्भरता पर जोर और आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास जैसी पहलों ने व्यापार और वाणिज्य की मजबूती को काफी बढ़ाया है।
खंडेलवाल के मुताबिक, भारत की आर्थिक शक्ति और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती एक बार फिर यह दर्शाती है कि देश अपने नागरिकों और व्यापार समुदाय के हितों की रक्षा करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार है।
सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि सीएआईटी ने देशभर के व्यापारियों को वस्तुओं की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, घबराहट से बचने और सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी है।
भरतिया ने कहा, “व्यापारियों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने का भी आग्रह किया गया है।”
खंडेलवाल और भरतिया दोनों ने ही आवश्यक वस्तुओं की कमी के संबंध में अफवाहें और गलत सूचना फैलाने वाले कुछ लोगों की निंदा की।
उन्होंने कहा, “ऐसे दावे पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राष्ट्रीय हित के विरुद्ध हैं। बाजार में दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
–आईएएनएस
एबीएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



