केरल में एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद सीपीआई (एम) अपने अंतिम दौर में : वीडी सतीशन

Summary :

कोच्चि, 19 मार्च (आईएएनएस)। आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब इसकी आंतरिक दरारें खुलकर सामने आने लगी हैं। वीडी सतीशन ने गुरुवार को कहा, “पश्चिम बंगाल में पार्टी के पतन में 33 साल लगे थे लेकिन केरल में सीपीआई (एम) कहीं ज्यादा तेजी से उसी दिशा में बढ़ती दिख रही है।” उन्होंने कहा कि करीब एक दशक से सत्ता में…

कोच्चि, 19 मार्च (आईएएनएस)। आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब इसकी आंतरिक दरारें खुलकर सामने आने लगी हैं।

वीडी सतीशन ने गुरुवार को कहा, “पश्चिम बंगाल में पार्टी के पतन में 33 साल लगे थे लेकिन केरल में सीपीआई (एम) कहीं ज्यादा तेजी से उसी दिशा में बढ़ती दिख रही है।” उन्होंने कहा कि करीब एक दशक से सत्ता में रहने के बाद अब स्थिति ऐसी हो गई है कि पार्टी के अंदर के मतभेद छिपाए नहीं छिप रहे।

बता दें कि केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में राज्य का राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। जहां एक तरफ वाम मोर्चा आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने अब तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची ही जारी की है।

दिल्ली से लौटने के बाद कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए वीडी सतीशन ने कहा कि अब सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता भी खुले तौर पर पार्टी के खिलाफ कड़े बयान दे रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पारंपरिक समर्थकों और सहयोगियों में भी निराशा बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों में सरकार के कामकाज के तरीके से लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है और असंतोष अब सिर्फ विपक्ष तक सीमित नहीं रह गया है।

वीडी सतीशन ने आने वाले दिनों में और राजनीतिक हलचल के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे संकेत दिए गए थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

वहीं, विपक्षी मोर्चे पर उन्होंने बताया कि यूडीएफ ने उम्मीदवारों को लेकर ज्यादातर मुद्दे सुलझा लिए हैं और जल्द ही करीब 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.