छत्तीसगढ़: महासमुंद में खल्लारी मंदिर की रोपवे टूटने से छह श्रद्धालु घायल

Summary :

रायपुर/महासमुंद, 22 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी गांव में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को रोपवे टूटने से छह श्रद्धालु घायल हो गए। रोपवे टूटने के बाद ट्रॉली लगभग 200 फीट नीचे जा गिरी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रॉली में छह श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों, मंदिर अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। घायल व्यक्तियों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और आगे की चिकित्सा देखभाल और उपचार के लिए उन्हें महासमुंद के जिला अस्पताल…

रायपुर/महासमुंद, 22 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी गांव में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को रोपवे टूटने से छह श्रद्धालु घायल हो गए। रोपवे टूटने के बाद ट्रॉली लगभग 200 फीट नीचे जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रॉली में छह श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों, मंदिर अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

घायल व्यक्तियों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और आगे की चिकित्सा देखभाल और उपचार के लिए उन्हें महासमुंद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रोपवे सेवा को तत्काल रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से केबल टूटने के पीछे तकनीकी खराबी की आशंका है, हालांकि हादसे का सही कारण का पता लगाने और रखरखाव या परिचालन प्रोटोकॉल में किसी भी चूक का आकलन करने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देने का आदेश दिया गया है।

खल्लारी मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। तीर्थयात्रियों की पहुंच को आसान बनाने के लिए यहां रोपवे की सुविधा मौजूद है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि परिचालन फिर से शुरू करने पर विचार करने से पहले व्यापक जांच की जाएगी।

मंदिर और समुदाय ने राहत व्यक्त की कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्थानीय निवासियों और आगंतुकों ने अचानक हुई इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर यांत्रिक उपकरणों की कड़ी निगरानी की मांग की।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.