हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र से कलमा पढ़वाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को जबरन घर से कलमा याद करके आने और क्लास में सुनाने के लिए कहा गया। जब बच्चे के पेरेंट्स ने स्कूल में जाकर सवाल किया, तो स्कूल की तरफ से इसपर कोई जवाब नहीं दिया गया। पेरेंट्स ने शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है, हालांकि अब टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है, आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।
पेरेंट्स ने की निष्पक्ष जांच की मांग
यह मामला हैदराबाद के सैदाबाद स्थित सक्सेस स्कूल का है। आरोप है कि दूसरी कक्षा के हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा और सूरह अल-फातिहा याद करने और क्लास में सुनाने के लिए कहा गया। छात्र ने घर पहुंचकर अपने पेरेंट्स को ये बात बात बताई। उन्होंने तुरंत स्कूल पहुंचकर इसपर सवाल उठाए और स्कूल प्रबंधन से इसपर जवाब मांगा। पेरेंट्स ने कहा कि बच्चा हिंदू धर्म का है, ऐसे में दूसरे धर्म की प्रार्थना याद करवाना उचित नहीं है। इसको लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर परिजनों ने सैदाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
टीचर शेख आयशा परवीन बर्खास्त
मामले में जब विवाद बढ़ने लगा और शिकायत दर्ज हो गई, तो स्कूल ने टीचर शेख आयशा परवीन को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, शेख आयशा परवीन को सूचित किया जाता है कि भविष्य में सक्सेस ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हालांकि इसको लेकर स्कूल प्रबंधन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मामले में राजनीति शुरू
निर्दलीय विधायक टी. राजा सिंह ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है। ऐसा यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
टी. राजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सैदाबाद इलाका AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संसदीय क्षेत्र में आता है। इन लोगों ने पूरी प्लानिंग करके रखी है कि छोटे बच्चों से बड़े बच्चों तक सभी का इस्लामीकरण करना है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: पुलिस ने सईदाबाद के ‘सक्सेस, द स्कूल’ के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। स्कूल की एक टीचर, शेख आयशा परवीन पर आरोप है कि उन्होंने दूसरी क्लास के छात्रों को धार्मिक होमवर्क दिया था। pic.twitter.com/icGZGY68yW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
इस मामले को लेकर आज ‘सक्सेस, द स्कूल’ के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




