जेल में बंद रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम की करीबी सहयोगी हनीप्रीत ने अपने वकील के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। हनीप्रीत 25 अगस्त से ही फरार है। कोर्ट में उसने हनीप्रीत तनेजा नाम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकता है। बता दें कि कोर्ट मंगलवार और बुधवार के बाद बंद है।
अगर कोर्ट हनीप्रीत की याचिका को स्वीकार करता है तो मुमकिन है कि उसे कुछ दिन की ट्रांजिट बेल दिल्ली हाईकोर्ट से मिल जाए और फिर हाईकोर्ट याचिका को पंजाब हाईकोर्ट को ट्रांसफर कर दे। हालांकि ये भी मुमकिन है कि कोर्ट हनीप्रीत को पहले पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहे और फिर रेगुलर बेल लगाने को कहे।
हरियाणा पुलिस हनीप्रीत के तलाश में है। उसकी तलाश में पुलिस ने यूपी और राजस्थान में भी कई छापे मारे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सकता। हरियाणा पुलिस ने नेपॉल बॉर्डर पर भी उसकी तलाश की। ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है।


Download Android App
Download iOS App



