मर्द समाज में डर का माहौल… मेट्रो में ‘How to Kill Men’ किताब पढ़ रही थी लड़की, Video हुआ वायरल

Summary :

आजकल पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड काफी चर्चा में है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब मंगेतर, गर्लफ्रेंड और पत्नी पर हत्या का आरोप लगा हो। इससे पहले राजा रघुवंशी और सौरभ राजपूत हत्याकांड सामने आया था। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ‘How To Kill Men’ किताब पढ़ती नजर आ रही है। जिसको लेकर मर्द समाज में डर का माहौल है। जो भी इस किताब का नाम पढ़ रहा है, वो ये ही सोच रहा होगा कि इसके अंदर क्या लिखा है। उसके दिमाग में सबसे पहले ये ही…

आजकल पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड काफी चर्चा में है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब मंगेतर, गर्लफ्रेंड और पत्नी पर हत्या का आरोप लगा हो। इससे पहले राजा रघुवंशी और सौरभ राजपूत हत्याकांड सामने आया था। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ‘How To Kill Men’ किताब पढ़ती नजर आ रही है।

जिसको लेकर मर्द समाज में डर का माहौल है। जो भी इस किताब का नाम पढ़ रहा है, वो ये ही सोच रहा होगा कि इसके अंदर क्या लिखा है। उसके दिमाग में सबसे पहले ये ही आ रहा होगा कि इसमें जरूर मर्दों को मारने का तरीका लिखा होगा। लेकिन असल में ये किताब इस बारे में बिल्कुल नहीं है।

लड़की के हाथ में ये किताब देख चौंके लोग

How to Kill Men
Woman Reading Book in Metro (Image- Social Media)

वायरल वीडियो में एक लड़की मेट्रो में सीट पर बैठी हुई है। उसके एक हाथ में बैग और दूसरे में किताब है। वह आसाम से किताब पढ़ रही होती है, तभी कैमरा उसकी तरफ घूमता और किताब पर ज़ूम करता है। किताब के कवर पर ‘How to Kill Men’ लिखा था। किताब के इस नाम की वजह से ये वीडियो काफी वायरल हो गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें Metro Viral Video

/h2>

“कहीं यह अगली सोनम, सिया और मुस्कान तो नहीं”

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस पर व्यूज, हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। बहुत सरे लोग इसको अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी पोस्ट कर रहे हैं। इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने जहां मजाकिया लहजे में अपनी हैरानी जताई, वहीं कई लोगों ने हालिया विवादों का हवाला देते हुए कमेंट किया, “कहीं यह अगली सोनम, सिया और मुस्कान तो नहीं?” कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए पूछा कि ‘इनसे कैसे बचा जाए’, तो कुछ ने इस किताब को बैन करने तक की मांग कर डाली। दूसरी तरफ, एक यूजर का कहना था कि सिर्फ किताब का नाम देखकर कोई राय नहीं बनानी चाहिए।

क्या लिखा है ‘How to Kill Men’ किताब में?

How to Kill Men
Viral Book Video (Image- Social Media)

किटी कॉलिन्स द्वारा लिखी गई इस किताब का टाईटल भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यह किसी पुरुष की हत्या के लिए नहीं उकसाती है। असल में, यह एक ‘डार्क कॉमेडी थ्रिलर’ है, जिसमें पूरी तरह काल्पनिक कहानियां रची गई हैं। यह किताब महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न, हिंसा और दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ उनके प्रति समाज के नजरिए और बर्ताव पर भी तीखा व्यंग्य कटाक्ष करती है।

Also Read: केतन को जहां से धकेला नीचे, सैलानियों ने उसका नाम रखा ‘सिया पॉइंट’; बढ़े 25 फीसदी अधिक टूरिस्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।