Hyderabad Hotel Death Case: ‘ये तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट…’, हैदराबाद के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, दोस्त से वीडियो कॉल कर की आत्महत्या

Summary :

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां होटल के एक कमरे में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उसने अपने एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते-करते आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान रेणुका के रूप में हुई है, जो पेशे से एक क्लब डांसर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि क्या ये सिर्फ आत्महत्या है या कोई सोची-समझी साजिश। जानकारी के मुताबिक, रेणुका 1 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड फारूख के साथ लगभग लंगर हाउस के…

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां होटल के एक कमरे में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उसने अपने एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते-करते आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान रेणुका के रूप में हुई है, जो पेशे से एक क्लब डांसर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि क्या ये सिर्फ आत्महत्या है या कोई सोची-समझी साजिश।

जानकारी के मुताबिक, रेणुका 1 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड फारूख के साथ लगभग लंगर हाउस के एक होटल में आई थी। दोनों क्कुह देर तक कमरे में रहे, लेकिन रात को लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर फारूख कमरे से चला गया और रेणुका कमरे में अकेले रह गई।

पति से अलग रह रही थी रेणुका

बताया जा रहा है कि रेणुका की शादी 8 साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। लेकिन वह अपने पति से अलग अपनी एक महिला दोस्त सत्या के साथ रह रही थी। करीब 6 महीने पहले ही वह फारूख के साथ रिलेशनशिप में आई थी। दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता हो गया था। रेणुका ‘किंग्स एंड क्वींस पब’ में क्लब डांसर के तौर पर काम कर रही थी।

वीडियो कॉल पर क्या थे रेणुका के आखिरी शब्द?

जानकारी के अनुसार, रात को लगभग 12 बजकर 18 मिनट पर रेणुका ने अपनी दोस्त सत्य को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान सत्य ने रेणुका से शराब न पीने और आपने ख्याल रखने की सलाह दी। रेणुका ने अपनी दोस्त से कहा कि वह जान देने जा रही है और इसे सत्य का बर्थडे गिफ्ट बताया। सत्य का 4 जुलाई को बर्थडे है।

वीडियो कॉल पर रेणुका के आखिरी शब्द ये ही थे कि “ये मेरी तरफ से तुम्हारे लिए बर्थडे गिफ्ट है।” इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्या ने घबराते हुए दूसरों को अलर्ट किया और होटल की तरफ दौड़ी। जब तक वह पहुंची, रेणुका की मौत हो स चुकी थी।

शेख भी शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है

Hyderabad Hotel Death Case
Renuka Suicide Case(Image- Social Media)

जांच में सामने आया है कि रेणुका और शेख होटल आते-जाते रहते थे , वह पहले भी 2 अन्य पुरुष मित्रों के साथ होटल आई थी। पुलिस ने बताया कि शेख शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह डेरी का बिजनेस है और वह रेणुका की आर्थिक मदद भी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और होटल के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। शेख और दोस्त सत्य से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे का कारण पता चल सकेगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।