Hyderabad में यौन उत्पीड़न से बचने के लिए महिला ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

Summary :

ट्रेन से कूदने के कारण महिला घायल हो गई।

हैदराबाद में यौन उत्पीड़न से बचने के लिए एक महिला ने चलती मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन कूदने के कारण महिला घायल हो गई। रेलवे पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना सिकंदराबाद में हुई। एक व्यक्ति तेलापुर-मेडचल एमएमटीएस ट्रेन के महिला कोच में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। यौन उत्पीड़न से बचने के लिए डरी हुई महिला चलती ट्रेन से कूद गई।

Hyderabad अब सिर्फ Telangana की राजधानी ! तो अब Andhra Pradesh की राजधानी क्या होगी?

महिला (23) कोमपल्ली में रेलवे पुल के पास घायल अवस्था में मिली। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली है और हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए सिकंदराबाद आई थी। फोन ठीक कराने के बाद वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने जनरल टिकट लिया और तेलापुर-मेडचल एमएमटीएस ट्रेन में सवार होकर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में बैठ गई। उसके साथ उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिलाएं अलवाल रेलवे स्टेशन पर उतर गईं। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे जब वह कोच में अकेली थी, तो एक युवक उसके पास आया और उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने मना किया, तो उसने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। उसने विरोध किया और बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। पीड़िता के सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर पर गहरी चोटें आई हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 25 साल थी, वह दुबला-पतला था और उसका रंग सांवला था। उसने चेक शर्ट पहनी थी। उसने पुलिस को बताया कि अगर वह उसे दोबारा देखेगी तो उसे पहचान सकती है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की मूल निवासी पीड़िता एक हॉस्टल में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। सिकंदराबाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) निरीक्षक साई ईश्वर गौड़ ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.