Himachal Political Crisis : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चल रही इस्तीफे की खबरों के बीच कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। हमारे पास बहुमत है सरकार पुरे पांच साल चलेगी
Highlights
- मैंने CM पद से इस्तीफा नहीं दिया- सीएम सुक्खू
- हमारे पास बहुमत है- सीएम सुक्खू
- सरकार पुरे पांच साल चलेगी- सीएम सुक्खू
कांग्रेस को सरकार में बने रहने का हक नहीं- जयराम ठकुर
हिमाचल में सियासी संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को सरकार में बने रहने का हक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के लिए जो भावनाएं जाहिर की हैं, उसका भी वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के साथ विपक्ष से भी ज्यादा नाइंसाफी की गई।
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष के साथ हैं कांग्रेस के बागी विधायक
कांग्रेस के सभी छह नाराज विधायक हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने सभी कांग्रेस के छह विधायकों के साथ तीनों निर्दलीय विधायकों को सुरक्षित कमरे में अपने साथ बैठाया बैठाया हुआ है। बीजेपी इन नाराज विधायकों का कांग्रेस के साथ कोई संपर्क नहीं होने देना चाहती।


Download Android App
Download iOS App




