अरविन्द केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ़्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को लेकर कहा कि, ”मुझे बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसे आदमी जो शराब के खिलाफ थे, आज वह शराब नीति बना रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, ”शराब नीति के लिए मैंने मना किया था। मुझे गिरफ्तारी से दुख है, मैंने दो बार पत्र लिखकर शराब नीति बनाने से मना किया था।”
- समाजसेवी अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया है
- मुझे बहुत दुख हुआ कि केजरीवाल शराब नीति बना रहे हैं- अन्ना हजारे
- पंजाब मोहाली में भी AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है
AAP कार्यकर्ताओं का अब मोहाली में प्रदर्शन
#WATCH | Aam Aadmi Party (AAP) workers hold protest against the arrest of Delhi CM & party's national convenor Arvind Kejriwal, in Punjab's Mohali pic.twitter.com/UaGtswcadU
— ANI (@ANI) March 22, 2024
दिल्ली के ITO चौक के बाद अब पंजाब के मोहाली में भी AAP कार्यकर्ताओं का भारी विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्त्ता पोस्टर-बैनर्स के साथ भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



