IAF Plane Crash In Assam: असम के जोरहाट में IAF का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग

Summary :

IAF Plane Crash In Assam: असम के जोरहाट में आज  बड़ा हादसा हो गया है जहां एयरबेस पर भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग के बाद आग लग गई थी जिससे पूरे एयरबेस में हड़कंप मच गया है। विमान में आग लगने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अभी किसी हताहात होने की जानकारी सामने नहीं आई है। IAF Jet Crashes In Jorhat: राहत बचाव अभियान शुरू यह घटना विमान के उतरने के तुरंत बाद हुई, जिसमें विमान से आग की लपटें और घना धुआं…

IAF Plane Crash In Assam: असम के जोरहाट में आज  बड़ा हादसा हो गया है जहां एयरबेस पर भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग के बाद आग लग गई थी जिससे पूरे एयरबेस में हड़कंप मच गया है। विमान में आग लगने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अभी किसी हताहात होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

IAF Jet Crashes In Jorhat: राहत बचाव अभियान शुरू

यह घटना विमान के उतरने के तुरंत बाद हुई, जिसमें विमान से आग की लपटें और घना धुआं उठता हुआ देखा गया। इस क्रैश के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया है। एयरपोर्ट और भारतीय वायु सेना की आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत बचाव अभियान शुरू किया। विमान को हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों द्वारा घटना की जांच का आदेश दिए जाने की उम्मीद है जिससे सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

IAF Jet Crash: टेक ऑफ और लैंडिंग आसानी की खासियत

सोवियत मूल का AN-32 एक दो इंजन वाला सैन्य परिवहन विमान है, जिसने दशकों से भारतीय वायु सेना के एक प्रमुख विमान के रूप में काम किया है। पूर्वोत्तर के कठिन इलाकों और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और हिमालयी सीमा में इस विमान का प्रयोग किया जाता है। बता दें कि यह विमान लगभ 6.7 टन का भार उठाने में सक्षम है साथ ही सैनिकों, हथियारों, सैन्य उपकरणों का परिवहन करता है। खासियत की बात करें तो यह छोटे रनवे पर भी टेक ऑफ और लैंडिंग आसानी से कर सकता है लेकिन आय लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।

खबर अपडेट हो रही है, बने रहिए हमारे वेबसाइट के साथ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।