Aaj Ka Mausam 13 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश, बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार मौसम का बदल रहा है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बढ़ सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
Delhi Weather Today: राजधानी में बदला मौसम

दिल्ली में दो दिन से मौसम ने करवट ली है जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमे निवासियों को दिन में गरज, आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को मौसम में आए बड़े बदलाव के बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्लीवासियों ने रात भर हुई बारिश के बाद सुहावने मौसम और बादलों से घिरे आसमान के साथ सुबह की शुरुआत की।
Rajasthan Weather Today: तेज हवाओं के साथ बारिश
राजस्थान में मौसम बदल गया है और देर रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दी है। देर रात करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरी रात रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा और आज सुबह भी हल्की बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 14 जून से 16 जून तक जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
Tamil Nadu Weather Today: बारिश जारी रहने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। पश्चिमी घाट और कावेरी डेल्टा जिलों में मौसम की सबसे ज्यादा हलचल होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार और रविवार को भी पश्चिमी घाट, डेल्टा जिलो दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी घाट के साथ लगते जिलों, जिनमें पहाड़ी और उससे सटे इलाके में तेज़ हवाओं के साथ-साथ कभी-कभी बारिश होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App




