देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता लगातार बढ़ रही है। हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पिछले कुछ समय से भारत में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है या नहीं इस सवाल ने सभी के मन में खौफ पैदा कर चुका है। अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डीजी ने कहा है कि भारत में कोविड-19 का कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक रूप से प्रसार) नहीं है।
उन्होंने कहा कि सेरो-सर्वेक्षण दर्शाता है कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में लॉकडाउन और संक्रमण को काबू करने के लिए उठाए गए कदम सफल रहे। आईसीएमआर के अनुसार जिन 83 जिलों में सीरो-सर्वेक्षण किया गया, उनकी 0.73 प्रतिशत आबादी के कोरोना वायरस के पहले संपर्क में आने के सबूत हैं। उन्होंने कहा कि सीरो-सर्वेक्षण के अनुसार, आबादी के बड़े हिस्से को अब भी कोविड-19 संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है।
आईसीएमआर ने यह स्पष्ट कहा कि भारत अभी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के चरण में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जांच करना, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना, प्रभावी निगरानी बनाए रखना, कोविड-19 को रोकने की रणनीतियां लागू करना जारी रखना होगा। आईसीएमआर के अनुसार भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामले (20.77) हैं, जबकि वैश्विक औसत 91.67 है, कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर प्रति एक लाख की आबादी पर 0.59 है।
कोविड-12 : UP में संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार, महामारी से 345 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 286579 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 8102 लोगों की जान जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9996 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार के पार पहुंच गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 357 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 8102 हो चुका है। मंत्रालय द्वारा जारी यह आंकड़ा एक दिन में आए संक्रमितों और मृतकों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।


Download Android App
Download iOS App



