कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 में अडाणी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई।
आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी?
शून्य।आप जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि उसने ₹12 लाख करोड़ कमाकर अपनी संपत्ति 50% बढ़ा ली।
आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों? pic.twitter.com/21RSspLy15
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 13, 2021
कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी गढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे। क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा क्यों है?’’


Download Android App
Download iOS App



