आईआईटी दिल्ली की कॉमिक बुक के साथ साइंस सफारी पर जाएंगे छात्र

Summary :

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस) आईआईटी दिल्ली ने मटीरियल साइंस यानी पदार्थ इंजीनियरिंग की दुनिया को कार्टून, कहानी और रंगो के माध्यम से जीवंत बनाने के लिए, की एक रचनात्मक पहल की है। दरअसल आईआईटी दिल्ली ने इसके लिए अपनी तरह का पहला कॉमिक बुक-स्टाइल ब्रोशर तैयार किया है। ‘डिलीवरिंग ए मटेरियल सफारी एक्सपीरियंस’ नाम के इस ब्रोशर की खास बात यह है कि इसमें विज्ञान को कहानी और चित्रों के जरिए समझाया गया है। इसके केंद्र में एक मजेदार और समझदार किरदार ‘प्रो. पदार्थ’ है, जो एक जिज्ञासु छात्र को पदार्थ विज्ञान की दुनिया की ‘सफारी’ पर ले जाता…

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस) आईआईटी दिल्ली ने मटीरियल साइंस यानी पदार्थ इंजीनियरिंग की दुनिया को कार्टून, कहानी और रंगो के माध्यम से जीवंत बनाने के लिए, की एक रचनात्मक पहल की है। दरअसल आईआईटी दिल्ली ने इसके लिए अपनी तरह का पहला कॉमिक बुक-स्टाइल ब्रोशर तैयार किया है।

‘डिलीवरिंग ए मटेरियल सफारी एक्सपीरियंस’ नाम के इस ब्रोशर की खास बात यह है कि इसमें विज्ञान को कहानी और चित्रों के जरिए समझाया गया है। इसके केंद्र में एक मजेदार और समझदार किरदार ‘प्रो. पदार्थ’ है, जो एक जिज्ञासु छात्र को पदार्थ विज्ञान की दुनिया की ‘सफारी’ पर ले जाता है। यह मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को पदार्थविज्ञान के विविध क्षेत्रों मसलन धातुओं और सिरेमिक्स से लेकर पॉलिमर्स, डेटा विज्ञान और उभरती हुई स्मार्ट सामग्रियों तक की एक ‘जंगल-सफारी’ जैसी यात्रा कराते हैं।

इस रोचक कथा शैली के माध्यम से यह ब्रोशर जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाने और वास्तविक दुनिया से उनके जुड़ावों को उजागर करने का प्रयास करता है। कहानी में आईआईटी दिल्ली की समानता, विविधता और समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता की सूक्ष्म झलकियां बुनी गई हैं। आईआईटी दिल्ली प्रो. जयंत जैन का कहना है, “इस कॉमिक पुस्तक की परिकल्पना स्टेम के रोचक और मनोरंजक पहलुओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए की गई थी। पदार्थ इंजीनियरिंग एक अत्यंत रचनात्मक और प्रेरणादायक क्षेत्र है, और हम ऐसा माध्यम चाहते थे जो विद्यार्थियों के साथ-साथ गैर-तकनीकी पाठकों को भी समान रूप से आकर्षित कर सके।

‘प्रो. पदार्थ’ के रोमांचक अभियानों के माध्यम से हम जिज्ञासा जगाने और हमारे संसार को आकार देने वाली सामग्री को समझने में छिपे उत्साह को दिखाने की आशा करते हैं।” इस पहल का नेतृत्व करने वाले प्रो. आर. लक्ष्मी नारायण ने बताया, “इसके पीछे विचार यह था कि विद्यार्थी पदार्थों को ऐसी वस्तु के रूप में देखें, जिनके साथ वे प्रतिदिन रहते हैं और अनुभव करते हैं । ताकि वे जो कार्य करते हैं वह अत्यधिक तकनीकी नहीं बल्कि पूर्णत प्राकृतिक और तार्किक लगे। प्रो. पदार्थ की पदार्थों की दुनिया की यात्रा एक नई काल्पनिक दुनिया होगी, जिसके माध्यम से हम अपने युवा पदार्थ वैज्ञानिकों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।”

संस्थान का कहना है कि कॉमिक बुक के इस पहले संस्करण के बाद, एक श्रृखला के रूप में समय-समय पर अन्य कॉमिक बुक्स भी जारी की जाएंगी, जिनका उद्देश्य कला के माध्यम से विभाग, उसके शोध परियोजनाओं और शिक्षण कार्यों के मूल स्वरूप को दर्शाना है। यह रचनात्मक पहल पदार्थ विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के व्यापक मिशन का हिस्सा है। इसमें विज्ञान को सुलभ, प्रासंगिक और समावेशी तरीकों से संप्रेषित करना शामिल है। -आईएएनएस जीसीबी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.