Hapur Pakistani Agent Arrest: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बाद अब हापुड़ से भी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने हापुड़ निवासी अजीम राणा और मेरठ के रहने वाले आजाद राजपूत को धर दबोचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों जासूस पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे। दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भाटी के संपर्क में थे और मंदिरों के संवेदनशील स्थानों की जानकारी उसके साथ साझा करते थे। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग ये लोग संवेदनशील डाटा शेयर करने के लिए किया करते थे।
Hapur Pakistani Agent Arrest: पाकिस्तान को साझा की थी रावण मंदिर की लोकेशन

आपको बता दें कि हापुड़ के धौलाना थाने की पुलिस, एटीएस मेरठ और आईबी दिल्ली की संयुक्त टीमों ने दोनों को बुधवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। उन्होंने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर, नोएडा के रावण मंदिर और आस-पास के इलाकों की फोटो वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को साझा की थी।
Pakistan-based gangster network: सीमा पार भेजते थे संवेदनशील स्थानों का डेटा

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 19 फरवरी 2026 को भट्टी के कहने पर इन संवेदनशील स्थानों का डेटा वॉट्सऐप के जरिए सीमा पार भेज चुके थे, ताकि किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सके। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म के जरिए संपर्क में थे। दोनों के मोबाइल फोन से इंटेलिजेंस ब्यूरो को कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिन्हें उन्होंने पाकिस्तान के हैंडलर को भेजा है।
जासूसी नेटवर्क की हो रही तलाश
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर अपराध संख्या 90/26, धारा 152, 61 (2) BNS की और साथ ही साथ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत 3/5 में FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जंग में कंगाल हुआ गरीब पाकिस्तान, सिर्फ 9 दिन की LPG और 21 दिनों का बचा डीजल, अब कहां फैलाएगा हाथ?


Download Android App
Download iOS App




