Imtiaz Jaleel On Sanjay Nishad: बिहार से शुरू हुआ बुर्का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद रहे इम्तियाज जलील उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। AIMIM की सभा को सम्बोधित करते हुए जलील ने यूपी के मंत्री संजय निषाद को कहा कि ‘शुक्र मनाओ कि यूपी में हो..अगर यहां होते तो एक हाथ तोड़कर दूसरे हाथ में दे देते।’ जलील ने आक्रोश में आकर कई अपशब्द भी बोले।
Sanjay Nishad Statement: क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचते नजर आ रहे थे। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए यूपी के मंत्री संजय निषाद ने विवादित बयान दिया था कि “नकाब छू दिया तो इतना हंगामा हो गया, कहीं और छू देते तब क्या होता?” हालांकि इस बयान के बाद हंगामा भी हुआ और संजय निषाद ने फिर माफ़ी भी मांगी और कहा था कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था।
‘हमारे हत्थे चढ़ा होता तो…’
संजय निषाद के विवादित बयान पर भड़कते हुए जलील ने कहा कि “शुक्र मना उत्तर प्रदेश में है, हमारे हत्थे चढ़ा होता तो, हम किसी नहीं छोड़ते हैं। इनके बाप को नहीं छोड़ा।” जलील ने आगे कहा कि ये समझते हैं देश में हमारी हुकूमत है, तो हम किसी लाड़ली नकाब खिंच सकते हैं। मैंने किसी मंत्री को धमकी नहीं दी है। अगर हिम्मत है तो ऐसा बयान महाराष्ट्र में आकर दे। फिर हम बता देंगे।
Imtiaz Jaleel On Hijab Controversy: ‘हम खामोश नहीं बैठेंगे’

उत्तर प्रदेश के मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर जवाब देते हुए जलील ने कहा, ‘तू उत्तर प्रदेश का मंत्री होगा, लेकिन अगर तुम हमारी बच्ची को हाथ लगा दोगेऔर हम खामोश बैठेंगे?नहीं अगर तू हमारे समाने होता तो हम तेरा एक हाथ तोड़कर दूसरे हाथ में दे देता। जलील ने अपने भाषण में कहा कि वो किसी भी कीमत पर ऐसी भाषा और सोच को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर किसी ने हमारी बच्चियों की तरफ गलत नजर से देखा या हाथ लगाने की कोशिश की, तो चुप नहीं बैठा जाएगा। आज अगर इस तरह के बयानों पर आवाज नहीं उठाई गई, तो आने वाले समय में अल्पसंख्यकों के साथ खड़े होने वाला कोई नहीं बचेगा।” जलील ने शेर के माध्यम से अपने बयान में कहा कि आज सत्ता की मस्ती है, लेकिन कल हालात बदलते देर नहीं लगती। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



