Fire in Thane Banquet Hall: महाराष्ट्र के ठाणे में गुरूवार देर रात अचानक भीषण आग लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घोड़बंदर रोड इलाके में स्थित ब्लू रूफ क्लब में आतिशबाजी के कारण भीषण आग लग गई। काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। किसी भी तरह की नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं समय पर सुरक्षा उपाय किए गए, और समारोह में मौजूद लगभग 1200 मेहमानों को सुरक्षित रूप से बैंकेट हॉल से बाहर निकाल लिया गया।
Thane News: पुलिस अधिकारी ने क्या बताया? (Fire in Thane Banquet Hall)
#WATCH | Thane, Maharashtra | A massive fire broke out at the Blue Roof Club in the Ghodbunder Road area of Thane, on Thursday night at 10:30 PM due to fireworks. It was brought under control after a lot of efforts. No casualties reported.
Visuals Source: Thane Municipal… pic.twitter.com/b1taFUfm57
— ANI (@ANI) December 18, 2025
ठाणे नगर निगम के आपदा विभाग अधिकारी यस्तीन ताडवी ने कहा कि हम आग लगने की वजह से आफ तौर से नहीं बता सकते, लेकिन आग भीषण थी। आपदा प्रबंधन टीम को जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
Maharashtra Fire News: कैसे हुई ये घटना?
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक भोज कक्ष में आग लगने की घटना में 1,000 से अधिक शादी में शामिल मेहमानों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके के एक मैरिज हॉल परिसर में हुआ। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब’ के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट सामग्री में आग लग गई। उस समय वहां शादी का रिसेप्शन समारोह चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App





