मुंबई में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Summary :

सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मुंबई के वडाला इलाके में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने सुमाया शेख और जब्बार शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इस्माइल अली को अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ संबंध का पता चलने पर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

मुंबई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई के वडाला इलाके का है। मृतक की पहचान इस्माइल अली जमाल अली शेख (36) के रूप में हुई है। मुंबई के एंटॉप हिल के बंगाली पुरा इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कथित तौर पर शेख की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उस पर चाकू से कई बार हमला किया। एंटॉप हिल पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुमाया शेख (26) और उसके प्रेमी जब्बार शेख को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, BMC ने दर्ज की 79 घटनाएं

एंटॉप हिल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस्माइल को अपनी पत्नी और जब्बार के बीच संबंध का पता चल गया था, जिसके कारण सोमवार रात को दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सुबह करीब 3 बजे झगड़ा और भी बढ़ गया। तभी आरोपी महिला ने अपने प्रेमी जब्बार को अपने घर बुलाया और अपने पति के पैर पकड़ लिए, जबकि जब्बार ने एक धारदार हथियार से इस्माइल की गर्दन पर कई बार वार किया। प्रेमी के हमले के बाद आरोपी महिला ने भी चाकू से अपने पति पर कई बार वार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुमाया ने अपने पति के खून से लथपथ शव को घर के बाहर घसीटा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दावा किया कि किसी और ने उसके पति की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस को कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसके बयानों से संदेह पैदा हुआ और उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। महिला का प्रेमी जब्बार शेख हत्या के बाद मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.