‘कट, कमीशन और करप्शन से मिलकर बनी है INC’, भाजपा ने कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

Summary :

भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए आरोप लगाया है कि कट, कमीशन और करप्शन से मिलकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) यानी कांग्रेस बनी है। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के खिलाफ ‘घमंडिया फाइल्स’ अभियान चला रही भाजपा ने इस अभियान के तहत अपना 15 वां एपिसोड जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कहा, कट, कमीशन और करप्सशन से मिलकर बनी है INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस।  घमंडिया फाइल्स के 15वें एपिसोड में देखिए, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 4 मिनट 12 सेकंड का वीडियो जारी करते…

भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए आरोप लगाया है कि कट, कमीशन और करप्शन से मिलकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) यानी कांग्रेस बनी है। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के खिलाफ ‘घमंडिया फाइल्स’ अभियान चला रही भाजपा ने इस अभियान के तहत अपना 15 वां एपिसोड जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कहा, कट, कमीशन और करप्सशन से मिलकर बनी है INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस।

 घमंडिया फाइल्स के 15वें एपिसोड में देखिए, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 4 मिनट 12 सेकंड का वीडियो जारी करते हुए यह आरोप लगाया कि, कट, कमीशन और करप्शन,ये है कांग्रेस पार्टी के पुराने यार। इन तीनों के कांबिनेशन से मिलकर ही बनी है INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस। आजादी के बाद से ही जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने देश में एक ऐसी प्रथा को जन्म दिया जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है, जिसे हम भ्रष्टाचार के नाम से जानते हैं। आजाद भारत में जब भ्रष्टाचार का पहला मामला आया, तो नेहरू ने उस पर सख्ती दिखाने की बजाय पर्दा डालने का काम किया।

भाजपा ने महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे वी.कल्याणम के बयान का हवाला देते हुए कहा कि नेहरू के लिए भ्रष्टाचार कभी कोई मुद्दा रहा ही नहीं। कांग्रेस की नसों में बह रहा घोटाला और दलाली नाम का भ्रष्टाचार नेहरू की ही देन कहा जाए, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। भाजपा ने नेहरू युग के जीप घोटाला, साइकिल आयात घोटाला, बीएचयू फंड घोटाला, हरिदास मूंदड़ा मामला, तेजा लोन घोटाला से लेकर अनगिनत मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अगर जवाहरलाल नेहरू ने भ्रष्टाचार के उन मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की होती, तो आज भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए ये तमाम राजनीतिक दल अपने पापों को छिपाने के लिए घमंडिया गठबंधन में शामिल होकर एक जगह जमा नहीं होते।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team