हवाला कारोबारियों और फर्जी बिल बनाने वालों आयकर विभाग ने छापेमारी कर 62 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की है। इस दौरान 500 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
आयकर विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की थी, जिनसे यह राशि जब्त की गई। आयकर विभाग ने कहा कि इस दौरान हवाला रैकेट द्वारा कथित रूप से करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के संकेत मिले।
उन्होंने कहा कि जिन परिसरों में छापे मारे गए, वहां लकड़ी की अलमारी और फर्नीचरों में 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट छिपाकर रखे गए थे। इससे पहले केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को जारी बयान कहा था कि 2.37 करोड़ रुपये की नकदी और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषणों के साथ ही 17 बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जानी बाकी है।


Download Android App
Download iOS App



