भारत और सेशल्स ने एक दूसरे की चिंता का ध्यान में रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड में नौसैनिक अड्डा बनाने की परियोजना पर साथ मिलकर काम करने की आज सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉर के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी। भारत ने सेशल्स को रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिये 10 करोड़ डालर कर्ज देने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने फॉर के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को दिये बयान में कहा, ‘‘इस कर्ज से सेशल्स अपनी समुद्री क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा उपकरण खरीद सकेगा।’’ आईलैंड पर नौसेना बेस विकसित करने की परियोजना के बारे में मोदी ने कहा, ‘‘हम एक-दूसरे के अधिकारों का ध्यान रखते हुए एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं।’’
इस परियोजना से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक लाभ मिलेगा। फॉर ने कहा कि एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर चर्चा हुई और दोनों देशों ने एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जतायी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



