विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष मारिसे पेने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और व्यापक बनाने पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्र में शांति एवं स्थायित्व के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।
लोकसभा में 10% सवर्ण आरक्षण बिल के लिए संविधान संशोधन बिल हुआ पास
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं उनकी समकक्ष मारिसे पेने ने रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी और हिंद-प्रशांत में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने सहित द्विपक्षीय संबंध के सभी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।’
पेने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



