India Bans Oral Nimesulide:केंद्र सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानी-मानी पेन किलर ‘निमेसुलाइड’ दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन 100 मिलीग्राम से अधिक वाली टैबलेट्स पर लागू होगा। यह दर्द, बुखार को कम करने वाली दवा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा खुराक से लीवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इस फैसले के पीछे मुख्य कारण मरीजों में दवा के संभावित सुरक्षा जोखिम हैं।
Nimesulide Oral Dose Banned: उच्च खुराक लेने से लीवर को गंभीर नुकसान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26ए के तहत लगाया गया है। 29 दिसंबर को मंत्रालय ने इस बैन की अधिसूचना जारी की। यह कदम आईसीएमआर और सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर लिया गया, जिन्होंने चेतावनी दी कि उच्च खुराक लेने से लीवर को गंभीर नुकसान हो सकता है, जो कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है।
The government has banned the manufacture of the painkiller nimesulide and has also prohibited the sale of all oral formulations of this popular painkiller containing more than 100 mg. pic.twitter.com/gfw1DYUlTi
— ANI (@ANI) December 31, 2025
Nimesulide Health Concern: 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पहले से बैन

निमेसुलाइड एक नॉन स्टेरॉयडनल दवा है, जो दर्द से राहत पाने के रूप में इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, सरकार ने इसे लेकर चिंता व्यक्त की है। साल 2011 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस दवा के इस्तेमाल पर बैन लगाया था, लेकिन बड़े मरीजों में इसे इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।
किन देशों में बैन है निमेसुलाइड?

निमेसुलाइड यूरोप के कई देशों में पूरी तरह से बैन है। साल 2007 में फिनलैंड, स्पेन, आयरलैंड और बेल्जियम जैसे यूरोपिय देशों ने इसपर पाबंदी लगा दी थी। इसके अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और यूके में भी इस दवा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक इसको इस्तेमाल करने से लीवर टॉक्सिसिटी, ब्लीडिंग, किडनी डैमेज और त्वचा पर रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जल्द देखें पूरा कैलेंडर


Download Android App
Download iOS App




