पीएम जनमन से वनांचल तक इलाज की पहुंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 57 पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिटों को दिखाई हरी झंडी

Summary :

Chhattisgarh News: दूरस्थ और घने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर से 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) तक नियमित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पंहुचाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति…

Chhattisgarh News: दूरस्थ और घने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर से 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) तक नियमित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पंहुचाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News (Image- Social Media)

दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में अस्पतालों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे गांवों और बसाहटों तक ले जाएगी। प्रदेश के 18 जिलों के 2100 से अधिक गांवों और बसाहटों में इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों की तैनाती की जाएगी, जिससे दो लाख से अधिक पीवीटीजी आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। प्रत्येक यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और स्थानीय वालंटियर की तैनाती रहेगी। इनमें 25 प्रकार की जांच सुविधाएं और 106 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए अब इलाज और जांच की सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे आदिवासी समुदायों की “सर्वांगीण भागीदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा का ठोस आधार” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ की आबादी में लगभग 2 लाख 30 हजार विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग 18 जिलों के 2100 बसाहटों में निवासरत हैं और यह योजना उनके लिए वरदान सिद्ध होगी।

Vishnu Deo Sai:  प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Chhattisgarh News
Vishnu Deo Sai (Image- Social Media)

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट उन सुदूर वनांचल क्षेत्रों के लिए समर्पित हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सीमित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: जनजातीय गौरव और विकास की राह पर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।