India-EU के बीच फ्री ट्रेड डील से खुले नए रास्ते, Medical Equipment, Auto Sector और Pharma को मिलेगा बड़ा फायदा!

Summary :

India-EU Free Trade Deal: आज यानी 27 जनवरी को करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी मिल गई है। दोनों पक्षों ने इस समझौते का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस डील के तहत कई उत्पादों पर टैक्स यानी टैरिफ में बड़ी कटौती की जाएगी और कुछ चीजों पर शुल्क पूरी तरह खत्म होगा। यूरोपीय संघ का कहना है कि इससे भारत में उनके निर्यात में तेज़ बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे। India-EU Free Trade Deal: भारत के निर्यात को…

India-EU Free Trade Deal: आज यानी 27 जनवरी को करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी मिल गई है। दोनों पक्षों ने इस समझौते का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस डील के तहत कई उत्पादों पर टैक्स यानी टैरिफ में बड़ी कटौती की जाएगी और कुछ चीजों पर शुल्क पूरी तरह खत्म होगा। यूरोपीय संघ का कहना है कि इससे भारत में उनके निर्यात में तेज़ बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

India-EU Free Trade Deal: भारत के निर्यात को भी मिलेगा बड़ा फायदा

इस समझौते से भारत के एक्सपोर्ट में भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील” बताया है। उनका कहना है कि इस डील से भारत और यूरोपीय संघ दोनों की चीन और अमेरिका पर निर्भरता कम होगी। EU के मुताबिक, भारत को भेजे जाने वाले 90% से ज्यादा यूरोपीय सामानों पर टैक्स या तो खत्म कर दिया जाएगा या काफी कम होगा।

India-EU Free Trade Deal (Image- Social Media)
India-EU Free Trade Deal (Image- Social Media)

India-EU FTA: 2032 तक व्यापार दोगुना होने की उम्मीद

इस फ्री ट्रेड डील से 2032 तक भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार दोगुना हो सकता है। इसके साथ ही देश में लाखों लोगों के लिए सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे। कई जरूरी और लग्जरी सामानों के दाम भी इस डील के बाद कम हो सकते हैं।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

इस समझौते के बाद कई उत्पाद आम लोगों के लिए सस्ते हो सकते हैं, जैसे:

  • कार और कमर्शियल वाहन
  • केमिकल और मशीनरी सामान
  • शराब, बीयर और अन्य ड्रिंक प्रोडक्ट्स
  • दवाइयां और मेडिकल उपकरण
  • फूड प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड

इससे घरेलू बाजार में ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

India-EU Free Trade Deal (Image- Social Media)

India-EU Free Trade Deal (Image- Social Media)

India-EU Free Trade Deal News: यूरोपीय संघ के बड़े फैसले और फायदे

इस डील के तहत EU ने कई अहम घोषणाएं की हैं:

  • यूरोपीय निर्यातकों को हर साल करीब 4 अरब यूरो की टैक्स बचत होगी
  • बीयर पर टैक्स घटाकर 50% किया जाएगा
  • शराब पर 40% तक टैरिफ कम होगा
  • कार और कमर्शियल वाहनों पर टैक्स 110% से घटाकर 10% किया जाएगा (हर साल 2.5 लाख वाहनों की सीमा तय)
  • जैतून का तेल, मार्जरीन और वनस्पति तेल पर शुल्क खत्म होगा
  • फलों के जूस और प्रोसेस्ड फूड पर टैक्स हटेगा
  • लगभग सभी केमिकल उत्पादों पर टैरिफ समाप्त होगा
  • मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का टैक्स काफी हद तक खत्म होगा
  • दवाइयों और मेडिकल सामान पर 11% तक का शुल्क कम होगा
  • विमान और स्पेसक्राफ्ट पर टैक्स पूरी तरह खत्म किया जाएगा
  • पर्यावरण और व्यापार को भी मिलेगा समर्थन
  • यूरोपीय संघ अगले दो सालों में भारत को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने के लिए 500 मिलियन यूरो की मदद देगा।
  • इसके अलावा EU के ट्रेडमार्क, डिजाइन और कॉपीराइट की सुरक्षा को भी मजबूत किया जाएगा, जिससे व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • इस डील से छोटे और मझोले उद्योगों (SME) को भी फायदा होगा। नए बिजनेस अवसर खुलेंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान बनेगी।

यह भी पढ़ें: “भारत के एनर्जी सेक्टर में 500 अरब डॉलर के निवेश का मौका, देश ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ पर सवार”- PM Modi के संबोधन की बड़ी बातें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।